फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Suspended Madrasa teacher called the allegations false

Sant Kabir Nagar News: निलंबित मदरसा शिक्षक ने आरोपों को झूठा बताया

Wed, 26 Feb 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 26 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Suspended Madrasa teacher called the allegations false
बखिरा। नगरपंचायत बखिरा के मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत तनवीरुल इस्लाम अमरडोभा के प्रबंध समिति द्वारा एक शिक्षक पर आरोप लगाकर निलंबित कर दिया गया। निलंबित शिक्षक मोहम्मद नाजिम ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को पत्र देकर प्रबंधन समिति के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

निलंबित मदरसा शिक्षक मोहम्मद नाजिम ने कहा मदरसे में उसकी नियुक्ति वर्ष 2003 में हुई है। बीस वर्ष बाद भी मदरसा प्रबंधन ने इन्क्रीमेंट नहीं लगाया और उसे आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही है। कहा कि विजिट वीजा पर मदरसा समिति, प्रधानाचार्य व अल्पसंख्यक अधिकारी की अनुमति के बाद ही वह दक्षिण अफ्रीका गए थे। विगत 23 फरवरी को प्रधानाचार्य ने पहले हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में अपने कक्ष में बुलाकर दो पन्नों का झूठा पत्र देकर उसे प्रताड़ित किया।
विज्ञापन

पूर्व में छह दिसंबर 2024 को भी इसी तरह से उसे झूठा पत्र दिया गया था। जिसका जवाब उसने दे दिया था। उसके वेतन व अन्य फंड से गबन, अभिलेखों से छेड़छाड़, मुकदमे से बचने के लिए उसके खिलाफ साजिश की जा रही है। निलंबित शिक्षक ने प्रकरण की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed