{"_id":"693dcf5363ae501f820fdce1","slug":"surajpal-secured-first-place-in-the-essay-competition-while-roshni-came-in-second-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142732-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निबंध प्रतियाेगिता में सूरजपाल अव्वल, रोशनी को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निबंध प्रतियाेगिता में सूरजपाल अव्वल, रोशनी को दूसरा स्थान
Sun, 14 Dec 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
राजकीय पुस्तकालय में निबंध प्रतियोगिता में शामिल छात्र-स्रोत पुस्तकालय
संतकबीरनगर। डीआईओएस कार्यालय में स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सूरज पाल प्रथम और रोशनी को दूसरा स्थान मिला।
पुस्तकालय की प्रभारी डॉ. सबीहा मुमताज ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, हीरालाल इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, जीपीएस डिग्री कॉलेज एवं राजकीय जिला पुस्तकालय के कुल 32 प्रतियोगियों ने भाग लिया। राजकीय जिला पुस्तकालय के सूरजपाल प्रथम, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की रोशनी सिंह द्वितीय और पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि राजकीय जिला पुस्तकालय में आगामी दिवसों में भी फोटो प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सिम्मी साहू, मोहम्मद उमर, अंकित सिंह रहे। इस दौरान पुस्तकालय की जिला समन्वयक ममता मिश्रा आदि मौजूद रहे।