{"_id":"667b144ac72c24a9920be024","slug":"supply-stopped-in-four-localities-of-the-city-eight-thousand-population-affected-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-116654-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर के चार मोहल्लों में आपूर्ति ठप, आठ हजार आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर के चार मोहल्लों में आपूर्ति ठप, आठ हजार आबादी प्रभावित
Wed, 26 Jun 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
छोटी सरौली, मेंहदावल बाईपास, बरईटोला व मैलानी में रातभर ट्रिपिंग से गुल रही बिजली
-उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। किसी न किसी मोहल्ले में बिजली की ट्रिपिंग कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। छोटी सरौली, मेंहदावल बाईपास, बरईटोला, मैलानी आदि मोहल्लों में सोमवार की देर रात अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। काफी देर बाद बिजली आई, लेकिन बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। जिसके कारण आठ हजार की आबादी उसम भरी गर्मी परेशान रही।
विद्युत निगम का दावा है कि बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन यह दावा फेल नजर आ रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच बार-बार बिजली गुल होने का सिलसिला बना हुआ है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कारण यह है कि लोड बढ़ने से लोकल फाल्ट हो रहा है। एक तरफ बिजलीकर्मी फाल्ट ठीक करते हैं तो दूसरी तरफ फाल्ट हो जा रहा है।
सोमवार की देर रात बिजली की आवाजाही की समस्या से शहर के छोटी सरौली, मेंहदावल बाईपास क्षेत्र, बरई टोला आदि मोहल्ले की करीब आठ हजार की आबादी परेशान रही। देर रात बिजली गुल होने से लोगों को रतजगा करने पर मजबूर होना पड़ा। इस क्षेत्र के निवासी रमेश कुमार, प्रेमचंद्र आदि ने कहा कि बिजली की आवाजाही परेशान किए हुए हैं। बार-बार बिजली कट जाने से पूरी राहत परेशानी झेलनी पड़ी। साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी रही है। इसी तरह की स्थिति मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े क्षेत्रों की भी है। लो वोल्टेज के कारण पंखा, कूलर रेंग कर चल रहे हैं, जिससे नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास के पास 33/11 केवी की लाइन का जंपर टूटने के कारण दिक्कत आई थी, जिसे कर्मचारियों को लगाकर रात में ही ठीक करा दिया गया। साथ ही बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- मिथिलेश कुमार, अवर अभियंता विद्युत