फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Suffer from heat, hope for rain

Sant Kabir Nagar News: गर्मी से रहे बेहाल,बारिश की लगाए आस

Sat, 16 Sep 2023 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Suffer from heat, hope for rain
गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाते युवा
संतकबीरनगर। शुक्रवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। लोग पसीना पोछते नजर आए। छाव में भी राहत नहीं मिल रही थी। इसके साथ ही बिजली कटने पर लोगों की मुश्किले और बढ़ जा रही थी। लोग बारिश होने का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन

सितंबर में बारिश होती है, पर इस बार गर्मी ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। शुक्रवार को उमस भरी गर्मी रही। तेज धूप के चलते लोग छांव की तलाश में लगे रहे। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 34 डिग्री मापा गया। हवा न चलने के कारण उमस रही। पंखे से हटने पर तत्काल पसीना से लोग भीग जा रहे थे। शहर के गोला बाजार, बरदहिया बाजार, बैंक चौराहा, मोती चौहारा, समय जी स्थान, मेंहदावल बाईपास पर लोग गर्मी से बेहाल दिखे। इसके साथ ही कार्यालयाें में बैठे कर्मी भी पसीना पोछते रहे। मौसम विभाग की माने तो अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। लोगों को बारिश के लिए अभी कम से एक सप्ताह तक इंतजार करना पडे़गा। शहर निवासी संजय वर्मा, मारकंडेय पांडेय, मिथिलेश सिंह और सर्वदानंद पांडेय ने बताया कि बारिश के इस मौसम में इस तरह की गर्मी कभी नहीं पड़ी है। बारिश कब होगी यह तो समझ में नही आ रहा है। बिजली कटौती ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed