{"_id":"63b476e95020a17fcc6dd10e","slug":"suddenly-water-came-in-the-canal-the-crop-got-submerged-khalilabad-news-gkp463102217","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नहर में अचानक आया पानी, फसल हुई जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नहर में अचानक आया पानी, फसल हुई जलमग्न
Wed, 04 Jan 2023 04:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 04:23 PM IST
सार
बेलहर क्षेत्र में सरयू नहर अब तक सूखी थी। मंगलवार को अचानक इस नहर में पानी छोड़ दिया गया। अधूरी नहर के चलते आसपास के खेतों में पानी भर गया। किसान राकेश कुमार, इंद्रजीत आदि ने बताया कि नहर की सफाई नहीं हुई है। अचानक पानी आ जाने से फसल बर्बाद हो जाएंगी।
विज्ञापन
बेलहर क्षेत्र के चिरैहागांव के सिवान में नहर के पानी से डूबी गेहूं की फसल।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के बेलहर क्षेत्र में बंद पड़ी सरयू नहर में अचानक पानी आने से ग्राम पंचायत गंगौरा के राजस्व गांव चिरैहा, करमहियां आदि गांवों की करीब पचास बीघा फसल जलमग्न हो गई। इससे फसल के बर्बाद होने की आशंका है। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। इससे किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
बेलहर क्षेत्र में सरयू नहर अब तक सूखी थी। मंगलवार को अचानक इस नहर में पानी छोड़ दिया गया। अधूरी नहर के चलते आसपास के खेतों में पानी भर गया। किसान राकेश कुमार, इंद्रजीत आदि ने बताया कि नहर की सफाई नहीं हुई है। अचानक पानी आ जाने से फसल बर्बाद हो जाएंगी।
विज्ञापन
लोगों ने मांग की कि फसल का मुआवजा दिलाया जाए। इस संबंध में एसडीएम मेंहदावल योगेश्वर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी मिली है। इसकी जानकारी सरयू नहर परियोजना के एसडीओ को दी गई है। जल्द ही स्थिति का जायजा लेने की बात कही है।
विज्ञापन