फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Submit income tax computation form by January 31

Sant Kabir Nagar News: 31 जनवरी तक जमा करें आयकर संगणन फार्म

Wed, 21 Jan 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Submit income tax computation form by January 31
मेंहदावल। ब्लॉक के सभी परिषदीय शिक्षक 31 जनवरी तक अपना आयकर संगणन फार्म अनिवार्य रूप से बीआरसी पर जमा कर दें। जिससे फरवरी महीने का वेतन ससमय मिल सके। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमप्रकाश दूबे ने बताया कि वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय से जारी निर्देश के अनुसार वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व तक वेतन भुगतान से पहले सभी शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों का अग्रिम आयकर कटौती अनिवार्य है। ऐसे में सभी शिक्षकों का आयकर संगणन फॉर्म सही रूप से जमा होने के बाद ही उनके फरवरी महीने का वेतन देय होगा। ऐसे शिक्षक साथियों जिनका आयकर संगणन फॉर्म नहीं जमा होगा, उनके वेतन में 20 प्रतिशत की आयकर कटौती हो सकती है। ऐसे में सभी शिक्षक आयकर संगणन फॉर्म समय से जमा करना सुनिश्चित करें। जिससे फरवरी महीने का वेतन सभी शिक्षकों को एक मार्च को सफलतापूर्वक भुगतान कराया जाना संभव हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed