{"_id":"698632dc1ee86a26c002e560","slug":"students-will-not-be-required-to-remove-their-shoes-and-socks-at-the-examination-centers-khalilabad-news-c-207-1-bst1006-152689-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परीक्षा केंद्रों पर नहीं उतारे जाएंगे परीक्षार्थियों के जूते-मोजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परीक्षा केंद्रों पर नहीं उतारे जाएंगे परीक्षार्थियों के जूते-मोजे
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्रों पर परीक्षार्थियों के जूते-मोजे नहीं उतरवाए जाएंगे। विगत बोर्ड परीक्षाओं में कुछेक केंद्रों पर जूते-मोजे उतरवाकर परीक्षा लेने की शिकायतें मिलने के बाद इस बार थोड़ी नरमी बरती गई है। इसके अलावा परीक्षा की निगरानी जिला विद्यालय कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के अलावा मंडल और बोर्ड में बने कंट्रोल रूम से त्रिस्तरीय की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा में शुचिता व परीक्षार्थियों की मर्यादा का भी ख्याल रखा जाएगा। शासन ने प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को परीक्षा की गाइड लाइन जारी की है, ताकि गड़बड़ियों पर अंकुश लगाया जा सके। परीक्षार्थियों का समय बर्बाद न हो इसके लिए उनकी जांच सिर्फ केंद्र के मुख्य गेट पर होगी। इससे विद्यार्थियों को बार-बार जांच से गुजरना नहीं पड़ेगा।परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वॉइस रिकॉर्डर को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके खराब होने की स्थिति में परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को देनी होगी, ताकि समय रहते समुचित उपाय किए जा सकें।
महिला परीक्षार्थियों की जांच सिर्फ महिला शिक्षक ही करेंगी। इसे कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। पुरुष शिक्षक किसी भी दशा में छात्राओं की तलाशी नहीं लेंगे। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षा के दौरान हर गतिविधियों की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अलावा मंडल मुख्यालय और बोर्ड में बने कंट्रोल रूम से किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।