{"_id":"6845cfad86624d158d085d40","slug":"students-upto-intermediate-level-will-be-included-in-inspire-award-scheme-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-133835-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: इंस्पायर अवॉर्ड योजना में इंटर तक के विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: इंस्पायर अवॉर्ड योजना में इंटर तक के विद्यार्थी होंगे शामिल
Sun, 08 Jun 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बच्चों की वैज्ञानिक सोच को एक मंच देने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से इंस्पायर अवॉर्ड योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिला विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित होने वाले इंस्पायर अवॉर्ड प्रतियोगिता बच्चों की वैज्ञानिक सोच को एक मंच देती है। इसमें 12वीं के बच्चों को भी शामिल किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की सोच ज्यादा विकसित होती है। अब ज्यादा सशक्त आइडिया मिलेगा। इन आइडिया में चुनिंदा मॉडल को विकसित किया जाएगा।
जिले में 20 राजकीय, 35 सहायता प्राप्त, 230 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। इसके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध विद्यालय हैं। इंस्पायर अवॉर्ड प्रतियोगिता में छात्रों को राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। विद्यालयों के छात्र प्रधानाचार्य के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर अपने आइडिया को अपलोड करते हैं। अभी तक कक्षा छह से 10वीं तक के बच्चे ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते थे।
अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से 12वीं यानि इंटरमीडिएट के बच्चों को भी शामिल किया गया है। पहले जिला स्तर पर विज्ञान क्लब की ओर से विद्यालयों में इंस्पायर अवॉर्ड प्रतियोगिता का आयोजित की जाती है।