फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Students took a cleanliness pledge and conveyed a message of hygiene and sanitation.

Sant Kabir Nagar News: स्वच्छता की शपथ लेकर छात्रों ने दिया साफ-सफाई का संदेश

Wed, 09 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Students took a cleanliness pledge and conveyed a message of hygiene and sanitation.
सेमरियावां। एएच एग्री इंटर कॉलेज उजियार दुधारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत मंगलवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं स्वच्छ रहने के साथ ही आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बेहद जरूरी है। शरीर, बाल, त्वचा और नाखूनों को नियमित रूप से साफ रखना चाहिए। दिन में दो बार ब्रश करने के साथ दांतों की सही देखभाल करनी चाहिए। भोजन करने से पहले और शौचालय के इस्तेमाल के बाद साबुन से हाथ जरूर धोने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घर, रसोई और बाथरूम को साफ एवं रोगाणुमुक्त रखने का प्रयास करना चाहिए। घर और विद्यालय के आसपास के वातावरण, गलियों तथा सार्वजनिक स्थानों को कचरा मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है। भोजन को ढककर रखने, साफ पानी का इस्तेमाल करने और रसोई में स्वच्छता बनाए रखने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता मोहम्मद इस्तियाक और संचालन कमरे आलम सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर फसीहुद्दीन, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद शाहिद, अब्दुस्सलाम, ओबैदुल्लाह, जुबेर अहमद, मुहम्मद परवेज अख्तर, ओजैर अहमद, जुनैद अहमद, फखरुद्दीन, हकीमुल्लाह, मोहम्मद जाहिद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, रफी अहमद अंसारी, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed