फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Student Ansh Yadav honored the SP by presenting a memento.

Sant Kabir Nagar News: ्रछात्र अंश यादव ने एसपी को प्रतीक चिह्न भेंट कर किया सम्मानित

Mon, 21 Sep 2026 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Student Ansh Yadav honored the SP by presenting a memento.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर स्थित एक स्कूल के विद्यार्थी अंश यादव ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अंश ने महिलाओं, बालिकाओं, विद्यार्थियों और आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस दौरान एसपी ने छात्र अंश यादव से बातचीत की। उसकी पढ़ाई और रुचियों के बारे में जानकारी लेते हुए मनोबल बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एसपी ने छात्र की पहल की सराहना करते हुए उसे डायरी भेंट की।
विज्ञापन

एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि बच्चों और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास तथा सुरक्षा की भावना मजबूत करना जनपद पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं और आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस की ओर से विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed