फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Strong westerly winds increased the trouble, melting troubled the people.

Sant Kabir Nagar News: तेज पछुवा हवा ने बढ़ाई मुसीबत, गलन ने लोगों को किया परेशान

Sat, 31 Jan 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 31 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Strong westerly winds increased the trouble, melting troubled the people.
आसमान में छाए रहे बादल, सड़को पर कम दिखे लोग-संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इसके साथ ही तेज पछुआ हवा चलती रही। इससे ठंड फिर बढ़ गई है। लोग इससे परेशान दिखे। दिनभर बादल छाए रहने से गलन का भी असर देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी दो दिन राहत मिलने के आसार नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और तेज हवा चलती रही। इससे न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय ठंड के चलते लोग देर से जगे। अधिकतर लोग घर में रहने को मजबूर हो गए। जो लोग निकले वह भी परेशान नजर आए। इधर शहर के सार्वजनिक स्थलों पर चलने वाले अलाव भी बंद हो गए हैं। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

शाम के समय ठंड और गलन के चलते लोग जल्दी ही घर लौट गए। बीच- बीच में सूर्य के दर्शन हुए, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड के चलते काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ आसमान में बादल छाए रहने से किसान भी नजर गड़ाए हुए हैं। हल्की बारिश हुई तो गेहूं की फसल को लाभ पहुंच सकता है। किसान राधेश्याम चौरसिया, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि यदि बारिश हो जाए तो गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
मौसम में बदलाव हुआ है। अभी दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद धूप निकलेगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed