फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Statement for workers, records sought from secretary

Sant Kabir Nagar News: मजदूरों के लिए बयान, सचिव से मांगे अभिलेख

Fri, 29 Sep 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Statement for workers, records sought from secretary
रोसया बाजार। लोक पाल मनरेगा पवन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पौली ब्लॉक क्षेत्र के अजाव में पोखरे की खुदाई में अनियमितता की शिकायत की जांच की। जांच अधिकारी ने मजदूरों के बयान दर्ज किया और सचिव से अभिलेख मांगा है।
विज्ञापन

अजाव गांव निवासी संजय सिंह ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान उसकी निजी जमीन में तालाब का निर्माण कराकर फर्जी तरीके से रुपये निकाल लिए हैं। शुक्रवार को लोकपाल मनरेगा पवन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और जांच की। लोकपाल ने मनरेगा मजदूरों का बयान दर्ज किया और कराए गए कार्य को देखा। मनरेगा मजदूर पदार्थ, धर्मेंद्र, सुनील, अध्याय प्रसाद, उमाशंकर, अभिषेक, राजकुमार, राम भवन, भोला मकसूदन, लक्ष्मण आदि ने बताया कि संजय सिंह के तालाब की खुदाई में उन लोगों ने मजदूरी की थी। इतना ही नहीं, तालाब के किनारे इंटरलॉकिंग कार्य भी कराया गया है। यह कार्य ग्राम प्रधान मुकेश यादव अपने प्रधानी के शुरुआती दौर में ही कराए थे। लोकपाल मनरेगा पवन श्रीवास्तव ने बताया कि मनरेगा जाॅबकार्ड धारकों का बयान दर्ज किया गया है। सचिव से अभिलेख मांगा गया है। अभिलेख मिलने पर आगे की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed