{"_id":"65736e4abf0656217f08b3e8","slug":"ssb-caught-430-goats-from-smuggling-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1033-9537-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एसएसबी ने तस्करी के 430 बकरे पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एसएसबी ने तस्करी के 430 बकरे पकड़े
Sat, 09 Dec 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
नेपाल ले जाने की कोशिश करते हुए टीम नेे पकड़े
चराने के बहाने सीमा पार कर देते थे तस्कर
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुंवा, धनौरा की टीम ने शुक्रवार को 430 बकरे पकड़े। इनके साथ एक तस्कर भी पकड़ा गया। लिखापढ़ी करके कस्टम को सुपुर्द किया गया। इसके साथ ही आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
कमांडिंग अधिकारी 43वीं वाहिनी आरके डोगरा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति भाद मुस्तकम परसौना गांव की तरफ से सीमा पार तस्करी की फिराक में है। सीमा चौकी खुनुवां से निरीक्षक केपीएम वांजीनाथन के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अमर सिंह, मुख्य आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी सुभाष कुमार और पुलिस स्टेशन खुनुवां चौकी प्रभारी महेश कुमार शर्मा सीमा पर स्थित पिलर संख्या 557 के लिए रवाना हुए। चिन्हित स्थान पर पहुंचने के कुछ समय टीम ने देखा कि कुछ व्यक्ति पैदल बकरे लेकर भारत से नेपाल ले जाने की फिराक में आ रहा है। जैसे ही उनकी नजर संयुक्त गश्ती दल पर पड़ी घबराकर इधर-उधर भागने लगे। गश्ती दल ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। सभी बकरे को इकट्ठा कर गिनती किया। जिसमें कुल 430 बकरे पाए गए।
पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम अभय तिवारी निवासी खरकहवा थाना शोहरतगढ़ बताया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि ये बकरा झरुआ गांव से लेकर इटवा नेपाल में अधिक दाम में बेचने के लिए लेकर जा रहा था। गिरफ्तार कर पुलिस थाना शोहरतगढ़ को सुपुर्द किया गया।