फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sport lon tenis

Sant Kabir Nagar News: चाय वाले के बेटे ने लाॅन टेनिस में जीते दो स्वर्ण पदक

Mon, 29 May 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
sport lon tenis
जवाहर लाल नेहरू नेशनल स्टेडियम नई दिल्ली में हुए राष्ट्रीय लान टेनिस प्रतियोगिता में जीते स्वर्
हरिहरपुर/संतकबीरनगर। 26 से 28 मई तक जवाहर लाल नेहरू नेशनल स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित लाॅन टेनिस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी व चाय की दुकान चलाने वाले रूदल चौहान के बेटे दुर्विजय ने दो स्वर्ण जीतकर परचम फहराया है। पुरुष की सिंगल्स और डबल्स प्रतियोगिता में अव्वल रहे दुर्विजय की इस उपलब्धि पर लोगों ने खुशी जताई है। पिछले साल नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी दुर्विजय ने स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन

संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन के जरिये नई दिल्ली में आयोजित लाॅन टेनिस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुर्विजय ने सिंगल्स और डबल्स के दोनों स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। नाथनगर ब्लॉक के पड़रहा गांव निवासी दुर्विजय ने छह साल पहले लखनऊ के लॉ माटेनियर कॉलेज से लाॅन टेनिस खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन

स्टेट लेवल खेल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते पिछले साल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ था। दुर्विजय ने बताया कि कोच गोपाल सिंह बिष्ट के निर्देशन में खेल की बारीकियों को सीखने का मौका मिला। पिछले साल सितंबर माह में इंदौर में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीता था। इस बीच नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लाॅन टेनिस प्रतियोगिता में संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन की ओर से प्रतिभाग करने का मौका मिला था। इसमें सिंगल्स मुकाबले में नेपाल के खिलाड़ी को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया था। साथ ही डबल्स में भी नेपाल के प्रतिभागी खिलाड़ी को करारी मात देकर स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम 26 मई से 28 मई तक आयोजित लाॅन टेनिस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुर्विजय दो स्वर्ण पदक झटक कर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ी दुर्विजय के पिता रूदल चौहान नगर पंचायत हरिहरपुर में चाय की दुकान चलाते हैं। माता सुशीला गृहणी हैं। दुर्विजय की तीन बहने और एक बड़े भाई हैं। उन्होंने सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को अपना आदर्श खिलाड़ी बताया। दुर्विजय की सफलता पर परिवार के लोग काफी खुश हैं। क्षेत्र के मुन्ना कन्नौजिया, विजय शंकर सिंह, राहुल चौहान, वीरेंद्र सोनकर ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed