{"_id":"683c94855772a3bc7c03afee","slug":"special-secretary-heard-the-problems-of-the-villagers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-133504-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विशेष सचिव ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विशेष सचिव ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन
कुड़वा गांव में लगी हुई विशेष सचिव की चौपाल में समस्याओं को देखते हुए अधिकारीगण
रोसयाबाजार। पौली में शनिवार को उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने देर शाम कुडवा में चौपाल लगाकर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान ग्राम उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
विशेष सचिव ने पौली ब्लाॅक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। ग्राम पंचायत कुडवा के पंचायत भवन की तारीफ की। कुडवा में सामुदायिक शौचालय, प्राथमिक विद्यालय, पेयजल योजना, आवास योजना, शौचालयों का निर्माण आदि की जानकारी ली।
नोडल अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी आंनद कुमार गुप्ता को निर्देश देते हुए कहा कि विकास खंड स्तर पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक लेना चाहिए। उन्होंने समस्त विकास और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। ग्रामीणों को समय-समय पर मृदा परीक्षण कराने को भी कहा। पशु पालन पर विशेष जोर देने की अपील किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडीओ पंचायत सभाजीत यादव, अधीक्षक डॉ. प्रशांत कुमार, एपीओ अतुल कुमार जायसवाल, रमाकांत, राजेश यादव, बृजेश कुमार यादव, अमब्रीश पटेल, सुग्रीव पाल आदि उपस्थित रहे।