{"_id":"69d02ebc17c74ec39a0cd1dc","slug":"special-investigation-drive-launched-against-modified-silencers-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-148518-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला विशेष जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला विशेष जांच अभियान
विज्ञापन
दो पहिया वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर की हुई जांच
यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक, मॉडिफाइड साइलेंसर न लगवाने की दी गई हिदायत
संंतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में शुक्रवार को एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, सीओ यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय की देखरेख में मॉडिफाइड सायलेंसर के खिलाफ विशेष जांच अभियान चला। यातायात प्रभारी परमहंस अगुवाई में अभियान के दौरान दो पहिया वाहनों (विशेषकर बुलेट एवं स्पोर्ट्स बाइक) में लगे मॉडिफाइड सायलेंसर की चेकिंग की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए मॉडिफाइड सायलेंसर का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दिया गया।
उन्हें बताया गया कि मॉडिफाइड सायलेंसर से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न होता है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य एवं शांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न करता है। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि मॉडिफाइड सायलेंसर के प्रयोग पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि जनपद के विभिन्न चौराहों व प्रमुख स्थानों पर चेकिंग कर नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने वाहनों में मॉडिफाइड सायलेंसर का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।