फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Spark came out from straw machine, 20 bigha wheat crop turned into ashes

Sant Kabir Nagar News: स्ट्रा मशीन से निकली चिंगारी, 20 बीघा गेहूं की फसल राख

Mon, 15 Apr 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Spark came out from straw machine, 20 bigha wheat crop turned into ashes
- कोहरियावां गांव की घटना, किसानों ने मुआवजा देने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के कोहरियावां गांव में रविवार को स्ट्रा मशीन (भूसा बनाने वाली मशीन) से निकली चिंगारी से 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। भूसा बनाने वाली मशीन का ड्राइवर भाग गया। गांववालों ने मशीन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुट गई है। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।

कोहरियावां गांव के सीवान में दोपहर 12.30 बजे स्ट्रा मशीन डंठल से भूसा बना रही थी। उसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी। आग की लपटें देख किसान दौड़े और बुझाने में जुट गए। आग से मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद इसहाक, मोहम्मद अय्यूब, अब्दुल खालिक, हरिनाथ, कोइल, शफीक अहमद, मोहम्मद असलम, मोहम्मद अकरम, अजीजुर्रहमान, हुस्नआरा खातून, सालेहा खातून आदि की करीब बीस बीघा फसल जलकर राख हो गई। लोगों ने एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। जब तक फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचा, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हल्का लेखपाल आरके शर्मा ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील में देने की बात कही है।
विज्ञापन



गुमटी में लगी आग, सामान राख

धनघटा। महुली कस्बे के दक्षिण चौराहा स्थित करैली दास बाबा की कुटी के पास रविवार को फूंके गए कचरे से निकली चिंगारी की चपेट में आकर एक बंद गुमटी में आग लग गई। आग लगने से उसमें रखा रेडीमेड कपड़ा, जूता-चप्पल जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के मड़हा जोत गांव निवासी हरिश्चन्द्र पुत्र स्वर्गीय राम अधारे की महुली कस्बा स्थित दक्षिण चौराहे पर करैली दास बाबा कुटी के पास गुमटी चलाते हैं। रविवार को डॉ. आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुकान को बंद किया था। गुमटी के पीछे कचरे को किसी ने जलाया। उससे निकली चिंगारी गुमटी के नजदीक पहुंच गई। जिससे गुमटी में आग लग गई। धुंआ निकलता देख लोग चौक गए। कुछ लोगो ने ताला तोड़कर सामान बाहर निकाला। इस दौरान हजारों रुपये के कपड़े, जूता-चप्पल जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed