फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp leader threatened

Sant Kabir Nagar News: सपा नेता जयराम पांडेय को जान से मारने की धमकी

Wed, 03 Jan 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
sp leader threatened
बखिरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व मेंहदावल विधान सभा से पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने बखिरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सपा नेता जयराम पांडेय ने बताया कि दो जनवरी को वह मेंहदावल क्षेत्र में जा रहे थे। वह एक जगह रुक गए और वहां दुकान पर बैठ गए। उनकी गाड़ी के पीछे तीन लोग कार से आए। जहां वह बैठे थे वहां रुककर उन्हें प्रणाम किए और पूछे कि क्षेत्र में जा रहे हैं। उसके बाद उन्होंने कहा कि हां क्षेत्र में जा रहे हैं। उन लोगों ने भी कहा कि उधर ही चल रहे हैं। इसके बाद शक हुआ तो वे तीनों बखिरा की तरफ बढ़े तो वह लौट आए। जहां जिस दुकान पर बैठे थे, वहीं रुक गए।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि वे लोग पूछ रहे थे कि जयराम पांडेय कहां गए। उसके बाद गाली देने लगे। फिर गाड़ी में बैठकर चले गए। जाते-जाते गाली देते हुए कहा कि जयराम आएंगे तो उन्हें बता देना की जल्द ही उनको गोली मार देंगे। दुकानदार गाड़ी की तरफ बढ़े लेकिन गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इसकी वजह से गाड़ी के बारे में पता नहीं चल पाया। उन्होंने बखिरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ बखिरा श्याम मोहन ने बताया कि वह डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में थे। ट्वीट के माध्यम से सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed