फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp inspected tameshwarnath

महाशिवरात्रि की तैयारियों ने एसपी ने लिया जायजा

Wed, 10 Mar 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
sp inspected tameshwarnath
तामेश्वरनाथ में निरीक्षण करते एसपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
महाशिवरात्रि की तैयारियों ने एसपी ने लिया जायजा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाले जलाभिषेक व मेले की तैयारियों का बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेला में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ प्रबंधन के लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेडिंग कराने के भी निर्देश दिए तथा रूट डायवर्जन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी लगवाने, अग्निशमन दल व वालेंटियर्स की सेवा लेने के साथ ही खोया-पाया कैंप लगाने तथा लाउडस्पीकर लगाने के लिए मेला आयोजकों व स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों से बातचीत की। इसके साथ ही जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, विश्राम स्थान, भोजन व्यवस्था व बिजली आदि से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता की। इस दौरान प्रभारी यातायात उप निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, पीआरओ जितेंद्र यादव, प्रभारी चौकी सतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed