फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   smarphone disributed

ऑनलाइन शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मोबाइल बेहतर : विधायक

Sun, 21 Jan 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
smarphone disributed
अंतिम वर्ष के 250 विद्यार्थियों में विधायक ने मोबाइल वितरित किया
विज्ञापन


फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। शनिवार को सरदार पटेल डिग्री काॅलेज के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं में विधायक अनिल त्रिपाठी ने मोबाइल वितरित किया। मोबाइल वितरण का कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत किया गया।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि मोबाइल, टैबलेट वितरण करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है। टैबलेट व स्मार्टफोन से विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा यह टैबलेट स्मार्टफोन आने वाले समय में विद्यार्थियों को नौकरी ढूंढने में भी सहायता प्रदान करेगा। अब विद्यार्थियो को टेबलेट या फिर स्मार्टफोन खरीदने के लिए अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में सोचने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

अभिषेक, आदर्श, अखिलेश, अंकिता, अनुज, प्रेमलता, प्रीती, प्रिया, प्रियंका ने कहा कि उनमें कई छात्र काफी गरीब हैं। फीस देने में असमर्थ ऐसे छात्र मोबाइल पाकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी आसानी से करके जीवन का लक्ष्य पा सकेंगे। इस दौरान 250 छात्रों को मोबाइल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रबंधक रामरक्षा चौधरी, राहुल चौधरी, विजय प्रकाश, संतोष चौधरी, दीपक, केडी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed