फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Slow progress of MNREGA works, warning to BDO

Sant Kabir Nagar News: मनरेगा के कार्यों की प्रगति धीमी, बीडीओ को चेतावनी

Wed, 04 Jan 2023 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Slow progress of MNREGA works, warning to BDO
मनरेगा के कार्यों की प्रगति धीमी, बीडीओ को चेतावनी
विज्ञापन

एक सप्ताह में सुधार न होने पर ग्राम्य विकास आयुक्त को भेजी जाएगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मनरेगा योजना में बीडीओ लापरवाही बरत रहे हैं। अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने में रुचि नहीं ली जा रही है। आधार सीडिंग की प्रगति में सुधार नहीं हो रहा है। ग्राम्य विकास आयुक्त ने खराब प्रगति पर नाराजगी जताई है। डीसी मनरेगा ने संबंधित बीडीओ को चेतावनी दी है। एक सप्ताह में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
डीसी मनरेगा जीशान रिजवी ने बताया कि आधार सीडिंग में प्रदेश का प्रतिशत 89 है। जबकि विकास खंड नाथनगर 77, सांथा 79, सेमरियावां 81, पौली 82 एवं बेलहर कला 84 प्रतिशत है, जो राज्य स्तर से काफी कम है। ग्राम्य विकास आयुक्त ने 29 दिसंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग में काफी नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

अब तक विकास खंड नाथनगर पौली, बेलहर कला, सेमरियावां एवं सांथा की प्रगति में सुधार नहीं हुआ है। यहां के बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य स्तर के प्रतिशत तक आधार सीडिंग कराना सुनिश्चित करें। खेल मैदान की समीक्षा में पाया गया कि विकास खंड सांथा, सेमरियावां, बघौली, बेलहर कला और पौली में खेल मैदानों का चयन किया गया है, लेकिन किसी भी खेल मैदान पर धनराशि का व्यय नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ को चेतावनी दी गई है कि एक सप्ताह के अंदर खेल मैदानों में कोई कार्य एवं व्यय नहीं होता है तो संबंधित पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग को भेज दी जाएगी। मनरेगा में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 36186 कार्य अपूर्ण हैं। 190 कार्यों का शत-प्रतिशत भुगतान हो चुका है। उसे एमआईएस पर पूर्ण नहीं किया गया है।
विकास खंड सेमरियावां में 38, हैंसर में 32, खलीलाबाद में 30, मेंहदावल एवं नाथनगर में 21-21, पौली में 18 एवं सांथा में 17 कार्य ऐसे हैं, जिस पर शत-प्रतिशत धनराशि व्यय कर दिए गए हैं, लेकिन एमआईएस पर उसे पूर्ण दर्शित नहीं किया गया है। जनपद में 13039 कार्य ऐसे हैं, जिन पर 75 से शत-प्रतिशत धनराधि व्यय हो गए हैं। विकास खंड खलीलाबाद 1832, बेलहर कला 1802, मेंहदावल 1750, हैंसरबाजार 1544, सांथा 1385, बघौली 1352, नाथनगर 1317 एवं सेमरियावां 1291 कार्य ऐसे हैं जो पूर्ण कराए जा सकते हैं।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के 6212 मनरेगा के साइट पर अपूर्ण दर्शित हो रहे हैं। विकास खंड पौली में 1052, सांथा में 1040, बेलहर कला में 790, बघौली में 747, सेमरियावां में 702, हैंसर बाजार में 667 आवास पूर्ण नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed