फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Six vicious thieves were caught in the encounter

Sant Kabir Nagar News: मुठभेड़ में छह शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस को कर दिए थे परेशान

Sat, 26 Nov 2022 10:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2022 10:45 AM IST
सार

पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। सरगना शहजादे है। वह लोग गोरखपुर में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। बस्ती, गोरखपुर आदि आसपास के सीमावर्ती जनपदों में चोरी व नकबजनी की घटनाएं करते हैं। दो दिन पूर्व औद्योगिक क्षेत्र में रेकी कर चोरी के लिए मकान चिह्नित किय था।

विज्ञापन
Six vicious thieves were caught in the encounter
कोतवाली और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने इंडस्ट्रीयल एरिया से शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान अंतरजन - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के कोतवाली और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने औद्योगिक क्षेत्र से शुक्रवार को मुठभेड़ में अंतरजनदीय छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उसके पास से पिस्टल, खोखा,चोरी के जेवरात, 29 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में जिले में हुई छह चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ।

विज्ञापन


एसपी सोनम कुमार ने बताया कि कोतवाल सर्वेश राय और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने औद्योगिक क्षेत्र से छह चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों के एक साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पकड़े गए चोरों की पहचान मोहम्मद शहजादे, कमरुद्दीन निवासी तुर्कमानपुर राजघाट गोरखपुर, आरिफ निवासी पहाड़पुर राजघाट, पिंकू उर्फ गौरव निवासी हांसुपुर राजघाट, सौरभ राय निवासी बड़गो थाना धनघटा, संतकबीरगर और अभिमांशु सिंह निवासी डोमहर थाना सहजनवा जिला गोरखपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। सरगना शहजादे है। वह लोग गोरखपुर में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। बस्ती, गोरखपुर आदि आसपास के सीमावर्ती जनपदों में चोरी व नकबजनी की घटनाएं करते हैं। दो दिन पूर्व औद्योगिक क्षेत्र में रेकी कर चोरी के लिए मकान चिह्नित किय था। उसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजीद ने बताया गया कि उन लोगों ने 29/30 सितंबर की रात पिपरा बोरिंग चौराहे के पास एक मेडिकल स्टोर की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की थी। इस घटना में शहजादे ने बताया कि उसके साथ कमरुद्दीन व आरिफ थे। 6/7 अगस्त की रात कस्बा खलीलाबाद में मुखलिसपुर चौक के पास एक दुकान में शटर तोड़कर चोरी की थी। 8/9 नवंबर की रात बरदहिया बाजार में एक मकान में ताला तोड़कर चोरी करना बताया। 15/16 नवंबर की रात में परसाकला में एक ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने की थी।


11/12 नवंबर की रात में मीरगंज में एक बंद मकान में ताला तोड़कर चोरी की थी। पूछताछ में शहजादे ने बताया कि दस अक्तूबर को बिसरापार गांव के सिवान में बिजली का तार टूट कर गिर गया था, जिसे उठा ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed