{"_id":"5e5017298ebc3ef3ed51d56d","slug":"six-sick-with-eating-filariasis-medicine-khalilabad-news-gkp342033481","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलेरिया की दवा खाने से छह लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलेरिया की दवा खाने से छह लोग बीमार
विज्ञापन
फाइलेरिया की दवा खाने से छह लोग बीमार
धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के बहराडाड़ी में फाइलेरिया की दवा खाने के बाद छह लोग बीमार हो गए। उन्हें सीएचसी मलौली पहुंचाया गया। उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
बहराडाड़ी निवासी शांति पत्नी दिनेश (27), रमेश पुत्र तेजई (22) सोनम पुत्री सुंदर (21), प्रमिला पत्नी रामकेश (42), कौलेश्वर पुत्र रामदेव (52) और सुरेश (19) बृहस्पतिवार को फाइलेरिया की दवा खाई थी। परिजनों का कहना है कि दवा खाने के थोड़ी देर बाद इन लोगों के पेट में दर्द के साथ उल्टी होने लगी। उनके परिवार के लोग घबरा गए। मरीजों को लेकर लोग सीएचसी मलौली पहुंचे। इस संबंध में सीएचसी मलौली के अधीक्षक डॉ. वीके सिंह ने कहा कि जिन लोगों के शरीर में फाइलेरिया के वायरस रहते हैं, दवा खाने के बाद उन्हें थोड़ी परेशानी होती है। बहराडाड़ी के लोग इलाज के लिए अस्पताल पर आए थे। जब उनकी तबयीत सही हो गई तो घर भेज दिया गया।