फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Six dark areas marked in the district hospital...will be equipped with CC cameras

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में छह डार्क एरिया चिह्नित...सीसी कैमरों से होंगे लैस

Sat, 31 Aug 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 31 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Six dark areas marked in the district hospital...will be equipped with CC cameras
- शासन के निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन सुरक्षा के लिए उठाया कदम
विज्ञापन

- चिकित्सक, कर्मचारी, मरीज और तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर अस्पताल सजग ,

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोलकाता के आरजी कर मेेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के बाद शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में तेजी लाई है। अस्पताल प्रशासन, पुलिस और जिला प्रशासन ने अस्पताल में टीम के सर्वे में छह डार्क एरिया चिह्नित किए गए हैं। ऐसी जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे पूरा परिसर कैमरे की निगरानी में रहेगा। चिकित्सक, कर्मचारी, मरीज और तीमारदार भी सुरक्षित रहेंगे।
जिला प्रशासन की तरफ से सभी प्रमुख अस्पतालों में जहां रात में चिकित्सक की डयूटी रहती है, वहां पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती के साथ ही सीसी कैमरे लगवाने को कहा गया है। इसकी जांच समय-समय पर की जाएगी। वैसे जिला अस्पताल में लगे सभी कैमरे सक्रिय हैं। इसकी निगरानी सीएमएस कक्ष से की जाती है। इसके अलावा जिले के आठ सीएचसी पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ये हैं छह डार्क एरिया जोन
चिह्नित जगहों में दवा काउंटर के बगल वाले गेट के पास, एमसीएच विंग, पीआईसीयू, आवासीय परिसर, पोस्टमार्टम हाउस, आक्सीजन प्लांट की तरफ कैमरा लगाने का कार्य शुरू हो गया है। अभी अस्पताल में 25 कैमरे लगे हैं। कोलकाता मामले के बाद शासन ने सभी सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में अस्पताल परिसर में पसर जाता है सन्नाटा
जिला अस्पताल में रात के समय सन्नाटा पसर जाता है। सिर्फ इमरजेंसी में ही कुछ लोग रहते हैं। इसके अलावा अस्पताल परिसर के पीछे ऑक्सीजन प्लांट लगा है। वहां पर हमेशा सन्नाटा रहता है। दिन में भी कोई उधर नहीं जाता है। इसी तरह से पोस्टमार्टम हाउस के पास रात के समय सन्नाटा रहता है हालांकि दिन में जिन्हें परिजनों का पोस्टमार्टम कराना होता है वे लोग रहते हैं। ऐसे में इन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाया जाना बेहद जरूरी है ताकि उसकी निगरानी हो सके और अगर कोई घटना होती है तो सीसीटीवी कैमरे मददगार साबित हो।

आवासीय परिसर में दिन में भी रहता है सन्नाटा
जिला अस्पताल के पीछे आवासीय परिसर बना है। इनमें चिकित्सकों के साथ ही नर्सिंग स्टाॅफ रहता है। दिन का हाल यह है कि परिसर में पूरी तरह से सन्नाटा रहता है। यहां पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना है। वर्तमान में कोई सीसी कैमरा सुरक्षा के लिहाज से नहीं लगा है। आवास परिसर बाउंड्रीवाल से सटा है। ऐसे में भी पीछे से भी हर समय खतरा बना रहता है।


अस्पताल परिसर को पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा रहा है। जिन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है वहां भी लगाया जा रहा है। कुछ जगह चिह्नित किए गए हैं। जहां लोग कम आते-जाते हैं वहां पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही अस्प्ताल में तैनात गार्ड की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई जाएगी।
- डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed