{"_id":"6609ef23b1d1ccd5730272f4","slug":"sirprovide-justice-to-the-poor-otherwise-the-bullies-will-not-allow-the-land-to-be-captured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112117-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: साहब...गरीब को न्याय दिला दें, नहीं तो दबंग जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: साहब...गरीब को न्याय दिला दें, नहीं तो दबंग जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे
Mon, 01 Apr 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
- महिला ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई
धनघटा क्षेत्र के भरवल पर्वता गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के भरवल पर्वता गांव निवासी महिला रजिस्ट्री कराई गई जमीन पर दो वर्ष बाद भी कब्जा नहीं पा सकी। पीड़िता ने शनिवार को एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बोली कि ‘साहब...गरीब को किसी तरह न्याय दिला दें, नहीं तो दबंग कभी भी जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे।’
रमावती पत्नी राम सजन का आरोप है कि साल 2021 में गांव निवासी एक शख्स से एक बिस्वा जमीन बैनामा करवाया था। लेकिन जमीन की जब पैमाइश हुई तो मौके पर एक बिस्वा से कम जमीन पाई गई। उस जमीन पर भी गांव के कुछ लोग जबरन कब्जा कर रखे हैं। बैनामासुदा जमीन पर कब्जा पाने के लिए तभी से प्रार्थनापत्र देती चली आ रही हूं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
शनिवार को तहसील में पहुंची महिला ने एसडीएम के समक्ष गुहार लगाई। एसडीम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि हल्का लेखपाल व कानूनगो को मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं।