{"_id":"63de9c16b849d459bc3bfe3c","slug":"sir-report-on-income-certificate-khalilabad-news-c-7-1-43263-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: साहब ! आय प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने\n के लिए लेखपाल मांग रहे दो हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: साहब ! आय प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल मांग रहे दो हजार रुपये
Sat, 04 Feb 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद तहसील दिवस में फरियादियो की समस्या सुनते डीएम प्रेम रंजन सिंह।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं दी रिश्वत की रकम तो निरस्त हो गया आवेदन पत्र
डीएम ने नायब तहसीलदार को सौंपी प्रकरण की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को जिले के तीनों तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम-एसपी ने खलीलाबाद में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। महिला फरियादी ने लेखपाल पर आय प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगाने के एवज में 2,000 रुपये रिश्वत मांगने और नहीं देने पर आवेदन पत्र निरस्त करने का आरोप लगाया। डीएम ने प्रकरण की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी है।
सुबह दस बजे डीएम प्रेम रंजन सिंह और एसपी सत्यजीत गुप्ता तहसील सभागार खलीलाबाद में पहुंचे। उसी दौरान बौरब्यास गांव की रहने वाली रेखा पत्नी दिनेश कुमार ने प्रार्थना पत्र दिया। रेखा ने आरोप लगाया कि उसने आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। काफी दिनों तक लेखपाल ने रिपोर्ट नहीं लगाई। आरोप है कि वह लेखपाल से मिली तो 2,000 रुयये रिश्वत की मांग की गई। रिश्वत देने में असमर्थता जाहिर करने पर आवेदन पत्र निरस्त कर दिया गया।
गुलरिहा निवासी राम मिलन ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने सिंचाई के लिए बिजली का कनेक्शन लिया था। 15 वर्ष पूर्व बोरिंग फेल हो जाने के कारण मोटर बंद हो गया था। उन्होंने ओटीएस में एक मुश्त बिल का भुगतान वर्ष 2017 में कर दिया था। छह सितंबर 2017 विभाग ने कनेक्शन बंद कर दिया था। आरोप है कि उसी कनेक्शन पर विद्युत निगम ने 42,000 रुयये बकाया दर्शाते हुए उसके खिलाफ राजवस्त वसूली के लिए तहसील के माध्यम से आरसी भिजवा दिया। पीड़ित ने आरसी वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
डीएम ने एक्सईएन विद्युत दिव्य रंजन को निर्देश दिए कि समस्या का समाधान कराएं। डीएम ने लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए सभी को निर्देश दिए। इस दौरान कुल 52 मामले आए और सिर्फ पांच मामले का
...
निस्तारण हो पाया।
बार-बार दे रही हूं दरखास्त, नहीं बदला जा रहा जर्जर तार
धनघटा। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मकान के ऊपर से गुजरे जर्जर बिजली तार बदले जाने की मांग को लेकर पीड़िता फफक उठी। नाथनगर गांव निवासी सुभद्रा देवी का कहना था कि मकान के ऊपर से हाई वोल्टेज का तार गया हुआ है। जर्जर होने के कारण वह अक्सर टूट कर छत पर गिरता रहता है। इसे बदले जाने की मांग को लेकर नौ बार प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम डॉ. रविंद्र कुमार ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान कुल 23 लोगों ने फरियाद की, लेकिन राजस्व विभाग से संबंधित एक मामले का निस्तारण मौके पर किया गया।
...
बिजली कनेक्शन कटवा दिया, फिर भी आ रहा बिल
मेंहदावल। शनिवार को तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संत प्रसाद की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। बेलहर क्षेत्र के अख्तर रजा ने शिकायती पत्र दिया। आरोप मढ़ा कि उसके चाचा के नाम से विद्युत कनेक्शन था। चाचा की मृत्यु के बाद बिल का भुगतान करते हुए वर्ष 2013 में कनेक्शन बंद करा दिया था।उसके बाद भी निगम के जरिए विद्युत बिल भेजा जा रहा है। कई बार विद्युत वितरण खंड कार्यालय से लेकर संपूर्ण समाधान दिवस तक प्रार्थना पत्र दिया,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।बेलौली गांव निवासी अश्वनी त्रिपाठी फैसले की नकल के लिए परेशान है। उन्होने बताया कि वर्ष 1998 में वाद संख्या 118 के फैसले की नकल के लिए कलेक्ट्रेट में स्थित अभिलेखागार गया, लेकिन वहां यह कह कर वापस कर दिया गया कि यह फैसले की नकल मेंहदावल अभिलेखागार में मिलेगी, लेकिन अभी तक उक्त फैसले की नकल नहीं मिलने से परेशान हैं। लगातार अधिकारियों का और तहसील का चक्कर काट रहे है, लेकिन अभिलेखागार के लोग उक्त फैसले की नकल देने में आनाकानी कर रहे हैं। सीडीओ ने फरियादियों की समस्या का समाधान कराए जाने के लिए एसडीएम से कहा। यहां 36 मामले आए और दो मामले का ही निस्तारण हो पाया।