फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity department reached to DM Prem ranjan

Sant Kabir Nagar News: डीएम प्रेमरंजन के पास आई शिकायत, पीड़ित बोले- साहब! गलत कनेक्शन दिखाकर भेज दी आरसी

Fri, 06 Jan 2023 10:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2023 10:29 AM IST
सार

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच विद्युत निगम के एक्सईएन को सौंपी गई है। जांच के बाद यदि शिकायत सही मिली तो आरसी समाप्त कराई जाएगी। विद्युत एक्सईएन सरोज कुमार ने कहा कि शिकायतकर्ता लक्ष्मीकांत दूबे की शिकायत जांच में सही मिली है। जारी आरसी को वापस करा ली जाएगी।

विज्ञापन
Electricity department reached to DM Prem ranjan
कलेक्ट्रेट में डीएम को पत्रक देते पीड़ित लक्ष्मीकांत ।संवाद - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

संतकबीरनगर डीएम प्रेम रंजन सिंह बृहस्पतिवार को कार्यालय में फरियादियों की समस्या सुन रहे थे। शिकायत दर्ज कराने बेलहर कला के लक्ष्मीकांत दूबे भी पहुंचे। उन्होंने कहा, साहब वह घरेलू कनेक्शन का बिल नियमित जमा करते हैं। बावजूद इसके दूसरा कनेक्शन नंबर दिखाकर उसके खिलाफ 1,56,549 रुपये की आरसी भेज दी गई। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


बेलहर कला के मोहल्ला भीतरी टोला निवासी लक्ष्मीकांत दूबे सांथा ब्लॉक में चालक के पद पर तैनात थे। वर्ष 2013 में वह सेवानिवृत्त हो गए। उनका आरोप है कि घरेलू कनेक्शन का बिल वह नियमित जमा करते हैं। उनके विद्युत बिल का असल बकाया 3,786 रुपये है। आरोप है कि विद्युत निगम की ओर से एक और कनेक्शन उनके नाम से दिखाया गया है। इसका बिल 1,56,549 रुपये है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। बुधवार को मेंहदावल तहसील के अमीन ने आरसी भिजवा दी गई। इससे पूरा परिवार परेशान है। शिकायतकर्ता ने डीएम से प्रकरण की जांच करा कर गलत ढंग से बकाए बिल की भेजी गई आरसी को समाप्त कराने की मांग की। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच विद्युत निगम के एक्सईएन को सौंपी गई है। जांच के बाद यदि शिकायत सही मिली तो आरसी समाप्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत एक्सईएन सरोज कुमार ने कहा कि शिकायतकर्ता लक्ष्मीकांत दूबे की शिकायत जांच में सही मिली है। जारी आरसी को वापस करा ली जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed