{"_id":"648cb36c4392b8af6c0cbd94","slug":"sir-i-am-not-getting-pension-please-get-it-khalilabad-news-c-7-1-209475-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल : साहब! पेंशन नहीं मिल रही दिलवा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल : साहब! पेंशन नहीं मिल रही दिलवा दीजिए
Sat, 17 Jun 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव व शिकायतें दर्ज कराई। पौली ब्लॉक के किशुनपुर और निहैला समेत दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल लगा। जिसमे सबसे ज्यादा मामले किसान सम्मान निधि के आए। जिसके निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
ग्राम चौपाल की अध्यक्षता एडीओ पंचायत दलसिंह यादव ने की। एडीओ पंचायत के समक्ष ग्रामीणों ने आवास, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, नाली निर्माण, मनरेगा मजदूरी, किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया। जिसका निस्तारण मौके पर ही कराने का प्रयास किया गया। किशुनपुर ग्राम पंचायत में कुल 23 मामले आए। जिसमें पहला मामला दिव्यांग संदीप पुत्र रामसरन ने दिव्यांग पेंशन और गायत्री देवी ने विधवा पेंशन की मांग रखी। वही किसान सम्मान निधि में राजकुमार, जयपाल, विजय सिंह ने बताया कि सम्मान निधि नहीं आ रही है जिसके लिए सभी को केवाईसी फार्म भराने को कहा गया। इसी प्रकार निहैला ग्राम पंचायत के चौपाल में कुल 26 मामले आए। जिसमें से 21 लोगों के मामले का निस्तारण कराया गया शेष के लिए सुझाव दिए। गांव निवासी जयपाल ने बताया की पेंशन हमारी नहीं बनी है, साहब दिलवा दीजिए। इस मौके पर ग्राम सचिव बृजेश कुमार यादव, अलाउद्दीन, बिमला देवी, रामानंद चौधरी, राकेश नायक, अखिलेश चौहान, रामभरोस आदि मौजूद रहे।
उधर, नाथनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत झिगुरापार में शुक्रवार को बीडीओ अमरेश सिंह चौहान व ग्राम पंचायत मड़हाराजा में एडीओ पंचायत आनंद मोहन वर्मा ने ग्राम जन चौपाल लगाया। ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए। पीएम सम्मान निधि, पेंशन, जलनिकासी का मुद्दा छाया रहा। बीडीओ अमरेश सिंह चौहान शुक्रवार को ग्राम पंचायत झिगुरापार में समस्या सुने। ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, प्रमिला, बुद्धिराम, रामकेश, सीमा देवी, राधेश्याम आदि ने सोख्ता गड्ढा निर्माण कराने की मांग किया। मड़हाराजा में एडीओ पंचायत आनंद मोहन वर्मा ने समस्याएं सुनीं। ज्ञानमती, दुखना, मनोरमा महिला ने पेंशन पाने के लिए ब्लॉक तक चक्कर लगाने के बावजूद नहीं मिलने की बात कही। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया गया। इस मौके पर प्रधान अब्दुर्रब खान, फिरोज उर्फ चुन्नू भाई, सचिव शिव प्रकाश सिंह, विश्राम यादव, संदीप शुक्ला, दिलीप गौड़ आदि मौजूद रहे।