फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shrubs grow on the side of the road becoming trouble

Sant Kabir Nagar News: मुसीबत बन रहे सड़क के किनारे उगे झाड़-झंखाड़

Thu, 22 Dec 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Shrubs grow on the side of the road becoming trouble
खलीलाबाद-नंदौर मार्ग के बालू शासन पुल के पास सड़क के बगल में लगे झाड़ झंखाड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
मुसीबत बन रहे सड़क के किनारे उगे झाड़-झंखाड़
विज्ञापन

दुर्घटना की बनी रहती है आशंका, यातायात हो रहा प्रभावित
संतकबीरनगर/धनघटा। कोहरे की चादर ने बृहस्पतिवार सुबह सूर्य की किरणों को ढक लिया। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। सड़क की पटरियों पर उगे झाड़ झंखाड़ राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। कोहरे व ठंड से मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
सुबह 9:30 बजे से घना कोहरा छाया रहा। ऐसे में अधिकतर लोग घरों में कैद रहे। जरूरी काम से निकले लोग खुद को गर्म रखने के लिए भटकते नजर आए। वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। सुबह आजाद चौक पर काम की तलाश में आने वाले मजदूरों को घंटों इंतजार के बाद लौटना पड़ा। इससे उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। काम की तलाश में आए राम अजोर, अब्बास अली आदि ने बताया कि ठंड और कोहरे के कारण काम नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण सड़क की पटरियों पर झाड़ झंखाड़ के कारण वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई है। धनघटा से खलीलाबाद तक जाने वाले मार्ग पर छोटे और बड़े वाहनों का हमेशा तांता रहता है। यात्री रामधन, घनश्याम, अनिल कुमार, हरिराम आदि का कहना है कि धनघटा से खलीलाबाद जाने वाले मार्ग की पटरी पर इतने झाड़ झंखाड़ उग आए हैं कि दुर्घटना का भय बना रहता है। राहगीरों का कहना है कि साइकिल या बाइक से चलते समय तेज गति से सामने या पीछे से बड़े वाहन आते हैं तो रुक जाना पड़ता है। राहगीरों का कहना है कि धनघटा से मुखलिसपुर सड़क की भी यही हाल है। इस संबंध में एसडीएम डॉ. रविंद्र कुमार का कहना है कि पटरी की सफाई और मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed