फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra

Sant Kabir Nagar News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Mon, 10 Nov 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 10 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra
बेलहर ्रके निबिहा गांव में निकली कलश यात्रा-संवाद
बेलहर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटया के राजस्व गांव निबिहा में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से कलश पूजन और कलश यात्रा के साथ की गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा में बड़ी संख्या महिलाएं बच्चियों एवं क्षेत्र के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु बूधानदी तट स्थित बाबा मोहकम दास स्थान पहुंचे।
विज्ञापन

वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा गया, जिसके बाद वे पुनः यज्ञ स्थल पर लौटे। कथावाचक आचार्य महेश पाण्डेय ने बताया कि यह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा मुख्य यजमान राजबली एवं गेना देवी के सौजन्य से प्रारंभ की गई है। अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन लोग कार्यक्रम में पहुंचकर भागवत कथा का आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा में राजबली, इंद्रेश कुमार, जग्गू निषाद, सुरेमन निषाद, बृजमोहन, कृष्ण मोहन, रामचैन, विकास, चंदन, गोलू उर्फ गोल्डन, बहरैची निषाद, रमेश निषाद, फूलचंद, रोहित, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed