फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shri Krishna amazes everyone with his childhood pranks.

Sant Kabir Nagar News: श्रीकृष्ण बाल लीलाओं से सबको आश्चर्य चकित कर देते हैं

Tue, 24 Mar 2026 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna amazes everyone with his childhood pranks.
लोहरौली। विकास खंड सेमरियावां के अंतर्गत गगैचा शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा व्यास आचार्य बलराम दास वेदांती ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण अपनी बाल लीलाओं से सबको आश्चर्य चकित कर देते हैं। कभी वे गोपियाें का माखन चुराकर खाते हैं, तो कभी ग्वालों संग गाय चराते हैं, लेकिन जब वह बाल रूप में पूतना का वध करते हैं, तो सभी लोग उनकी उम्र और उनके कार्य देखकर आश्चर्य चकित हो जाते हैं। कभी वह कंस द्वारा भेजे गए कागा सुर का वध करते हैं।
विज्ञापन

कथा व्यास ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला पूरे संसार का कल्याण करने वाली है। कथा स्थल पर यजमान सतीशी कुमार चौधरी, यज्ञाचार्य पंडित हरीश पांडेय शास्त्री, राम उजागर चौधरी, प्रशांत भूषण, रामबेलास, मंगरू चौधरी, राम जीवन चौधरी, भगत गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed