फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Show notice to JE, instructions to remove two employees

Sant Kabir Nagar News: जेई को शोकाज नोटिस, दो कर्मियों को हटाने के निर्देश

Tue, 22 Oct 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 22 Oct 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Show notice to JE, instructions to remove two employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बस्ती मंडल के मुख्य अभियंता विद्युत ने मंगलवार को खलीलाबाद डिवीजन की बैठक की। इस दौरान मुख्य अभियंता शिव कुमार सरोज ने राजस्व वसूली पर जोर दिया। सुबह आठ बजे से चेकिंग अभियान चलाने एवं गैरहाजिर कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
मुख्य अभियंता बस्ती शिव कुमार सरोज सुबह के समय खलीलाबाद डिवीजन पर पहुंचकर राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की। एक्सईएन कार्यालय में कर्मियों के साथ बैठक करके राजस्व वसूली पर जोर दिया। साथ ही सुबह आठ बजे से ही राजस्व वसूली के लिए चेकिंग अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अधीक्षण अभियंता रमेश सिंह ने खलीलाबाद उपकेंद्र की औचक जांच की। जांच के दौरान टाउन के जेई अमित सिंह और संविदा कर्मियों को बड़े बकाएदार से फील्ड में जाकर बकाया वसूली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन राजेश कुमार प्रजापति ने औद्योगिक क्षेत्र उपकेंद्र पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान अवर अभियंता मिथिलेश शाह गैरहाजिर पाए गए, जिसकी वजह से उन्हें शोकाज नोटिस जारी किया गया। वहीं राजस्व की खराब प्रगति के वजह से दो संविदा कर्मी को हटाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मौजूद कर्मचारियों को फील्ड में जाकर राजस्व वसूली के लिए बताया गया।
वहीं एक्सईएन ने हरिहरपुर उपकेंद्र क्षेत्र में जेई के साथ जाकर राजस्व वसूली के लिए कार्रवाई करते हुए तीन बड़े बकाएदारों का कनेक्शन कटवाया। मुखलिसपुर एवं नाथनगर में कर्मियों के साथ पांच बड़े बकादारों पर डिस्कनेक्शन की कार्रवाई की।

एसई रमेश सिंह ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है, वह तत्काल बकाया राजस्व जमा कर दें, जांच के दौरान बकाया मिलने पर उनके कनेक्शन को काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed