फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shortcut on overbridge is increasing the risk of accident

Sant Kabir Nagar News: ओवरब्रिज पर शार्टकट बढ़ा रहा हादसे का खतरा

Fri, 11 Jul 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 11 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shortcut on overbridge is increasing the risk of accident
मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर ई रिक्शा चालक ले रहा गलत यू टर्न
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर यात्रियोंं की सुविधा के लिए ओवरब्रिज बनाए गए है। लोग इससे होकर आते-जाते हैं, लेकिन कुछ यात्री शार्टकट के चक्कर में घुमकर आने के बजाय ओवरब्रिज से सीधे मुड़ जा रहे हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

शहर के मुखलिसपुर तिराहे के ओवरब्रिज से दोनों तरफ सर्विस लेन बनी है। व्यवस्था यह है कि यात्री घूमकर आए और सुरक्षित सफर करें, लेकिन नूर मस्जिद के पास यात्री शहर के मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार, शास्त्री नगर, एचआर इंटर कॉलेज और बैंक चौराहा तक आने- जाने के लिए शार्टकट अपना रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

यहां पर कई बार शार्टकट अपनाने के फेर में दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। ओवरब्रिज से सटे ही डिवाइडर बना है, इसमें लोग टकरा जाते हैं। पिछले महीने यहां पर धनघटा निवासी उमेशचंद्र दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इसके बाद यहां पर होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन अब कोई इंतजाम नहीं है। इसी प्रकार की स्थिति डीघा और मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज से चढ़ते और उतरते समय भी देखने को मिल रही है। जिन लोगों को शहर में आना रहता है, वह शार्टकट अपना रहे है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed