{"_id":"66673b290d418cc3c801e33e","slug":"shopkeepers-will-have-to-pay-rs-30-per-month-for-cleaning-the-city-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115850-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नगर की सफाई के लिए दुकानदारों को देना होगा 30 रुपये महीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नगर की सफाई के लिए दुकानदारों को देना होगा 30 रुपये महीना
Mon, 10 Jun 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा को स्वच्छ रखने के लिए अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्वच्छता के लिए एक नया प्रयोग शुरू किया है। नगर पंचायत में नया नियम प्रभावी किया जा रहा है, जिसके तहत नगर की साफ-सफाई के लिए दुकानदारों को अब प्रतिदिन एक रुपये नगर पंचायत प्रशासन को देना होगा। सोमवार को सफाई कर्मियों ने नगर क्षेत्र में घूमकर इस योजना का प्रचार प्रसार किया।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा के अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि नगर क्षेत्र में दुकानदार दुकान चलाने के बाद सड़क पर ही कूड़ा छोड़ देते हैं। इससे नगर क्षेत्र में गंदगी बनी रहती है। नगर पंचायत क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मियों की एक टीम बनाई जा रही है। टीम सड़क के इर्द-गिर्द कूड़ा कचरा करने वाले दुकानदारों को चिन्हित करेगी और प्रतिदिन दुकान के सामने इकट्ठे कूड़ा कचरा को साफ करेगी।
दुकानदारों को बता दिया गया है कि साफ-सफाई के लिए इन दुकानदारों को प्रतिदिन का एक रुपया जोड़कर महीने में 30 रुपया नगर पंचायत प्रशासन के खाते में जमा करना होगा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि यह स्थानीय स्तर पर नियम बनाकर नगर पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर रखने का एक प्रयास है। बताया कि ऐसा करने से नगर पंचायत के किसी भी कोने में गंदगी देखने को नहीं मिलेगी।