{"_id":"5f0c93eb8ebc3e6351428b72","slug":"shop-are-open-after-lockdown-khalilabad-news-gkp358021895","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से गांव तक खुले हाट बाजार, लौटी रौनक, शुक्रवार की बंदी स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से गांव तक खुले हाट बाजार, लौटी रौनक, शुक्रवार की बंदी स्थगित
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार में चहल-पहल रही।
- फोटो : KHALILABAD
शहर से गांव तक खुले हाट बाजार, लौटी रौनक, शुक्रवार की बंदी स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को गांव से लेकर शहर तक हाट बाजार और बैंक खुल गए। सरकारी और निजी कार्यालयों में भी कामकाज हुआ। इस बीच डीएम रवीश गुप्त कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दुकानों के खुलने का समय निर्धारित कर दिया गया है। शुक्रवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
कोरोना मरीजों की बढ़ती स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। डीएम ने दुकानों के खुलने का समय निर्धारित करते हुए बताया कि मिठाई, बेकरी, नमकीन, दालमोट की दुकानें प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक खुलेंगी। इसके साथ ही दूध, दही व सभी प्रकार की खाद्य सामग्री, किराना स्टोर, खली, चोकर, कृषि यंत्र व कीटनाशक की दुकानें भी सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक खुलेंगी। मिट्टी के बर्तन, खिलौने, ऑटोमोबाइल वर्कशाप, गैराज, बुक स्टेशनरी, मोहर की दुकानें, बर्तन, गैस चूल्हा, मोबाइल की दुकान, मोबाइल रिपेयरिंग, मोबाइल सर्विस स्टेशन, हार्डवेयर, ब्यूटी पार्लर, सैलून, इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रानिक्स, अटैची, रेडीमेड गारमेंट, वस्त्रालय आदि की दुकानें प्रतिदिन सुबह दस बजे से शाम आठ बजे तक खुलेंगी। खलीलाबाद की शुक्रवार की साप्ताहिक बंदी अगले आदेश तक स्थगित रहेगी। बरदहिया बाजार अभी बंद रहेगा। मेडिकल की दुकानें 24 घंटे खुल सकती हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि बगैर मास्क के लोग घर से न निकले। यदि निरीक्षण के दौरान बगैर मास्क पाए गए तो जुर्माना वसूला जाएगा। यदि कोई दुकानदार निर्देशों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ शहर में भीड़भाड़ एकत्र न हो इसके लिए पुलिस के जवान मुस्तैद रहें। बैंकों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया।