{"_id":"65e76103a6009a211e0406d3","slug":"shikshamitra-missing-from-bidharghat-bridge-not-found-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110834-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिडहरघाट पुल से गायब शिक्षामित्र का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिडहरघाट पुल से गायब शिक्षामित्र का नहीं चला पता
Tue, 05 Mar 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
- मंगलवार को तलाश में जुटी रही धनघटा व आंबेडकरनगर जिले की पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। घाघरा नदी के बिडहर घाट पुल पर साइकिल खड़ा करके लापता हुआ शिक्षामित्र का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका। जबकि लापता हुए शख्स की तलाश मंगलवार को आंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज व धनघटा थाने की पुलिस तलाश करती रही।
सोमवार के शाम करीब छह बजे बिडहर घाट पुल पर अंबेडकर नगर जिले की सीमा में एक साइकिल लंबे समय से खड़ी हुई दिखी। काफी देर तक जब साइकिल के पास कोई नहीं पहुंचा तो इसकी सूचना लोगों ने बिडहरघाट चौकी पुलिस को दी। एसओ अनिल कुमार का कहना है कि साइकिल के हैंडल में आधार कार्ड बंधा हुआ था। आधार कार्ड में नरेंद्र कुमार चौधरी पुत्र जय राम चौधरी निवासी महुली खास अंकित है। आधार पर अंकित नाम पता पर सूचना दिया गया तो गायब हुए शख्स के परिवार के लोग पहुंचे।
एसओ ने बताया कि शक के आधार पर गायब हुए व्यक्ति की तलाश नदी में गोताखोरों के जरिए जहांगीरगंज पुलिस के सहयोग से कराया गया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। दूसरी तरफ नरेंद्र कुमार के परिजनों का कहना है कि वह शिक्षामित्र थे। अचानक उनके मन में क्या आया और कहां चले गए यही बात समझ में नहीं आ रही है। परिवार के लोग उनकी सलामती के साथ घर वापसी कि ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।