फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   shikshak sangh given complain letter

Sant Kabir Nagar News: जांच समिति को शिक्षक संगठन ने सौंपा साक्ष्य

Fri, 12 Jan 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 12 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
shikshak sangh given complain letter
फोटो है -
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ की शिकायत पर डीएम ने जांच समिति गठित की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक व पटल सहायकों के विरुद्ध की गई शिकायत को संज्ञान में लेकर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति के अधिकारियों ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पत्रावालियों की रेंडम चेकिंग की। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शिकायत के बाद एरियर, चयन वेतनमान, ग्रेच्युटी की अनेक फाइलों या तो निस्तारण कर दिया गया उसे लेखाधिकारी, उप शिक्षा निदेशक व संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजा गया है।
बृहस्पतिवार को जांच समिति के प्रमुख सदस्य कोषाधिकारी वैभव कुमार के आमंत्रण पर माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को पक्ष रखने के लिए बुलाया गया। मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने बताया कि शिकायत का असर इस कदर हुआ है कि शिक्षकों के अनेक कार्य या तो कर दिए गए या उसे आगे बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किस तरह से मनमानी करके 27 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एरियर, ग्रेच्युटी, चयन वेतन मान में अनेक प्रकार की गड़बड़ियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश राम, जिला मंत्री गिरिजानंद यादव, जिला उपाध्यक्ष आफताब आलम अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed