फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Seven ponds of the city will be rejuvenated

Sant Kabir Nagar News: शहर के सात पोखरों का होगा कायाकल्प

Sat, 16 Mar 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 16 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Seven ponds of the city will be rejuvenated
मोहद्दीनपुर ​स्थित पोखरा जिसका होगा सुंदरीकरण। संवाद
-पालिका प्रशासन पोखरों की सूरत बदलने की तैयारी में जुटी, सात करोड़ रुपये खर्च होंगे
विज्ञापन

- मनोरंजन के साथ ही शहर की खूबसूरती में लगेगा चार चांद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर बदल रहा है। इसके तहत अब सात पोखरों को चमकाने की तैयारी चल रही है। इस पर सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे जहां शहर की खूबसूरती में चार चांद लगेंगे वही लोगों के मनोरंजन का भी इंतजाम हो जाएगा। जल्द ही पोखरों के सुंदरीकरण की प्रकिया शुरू होगी।


खलीलाबाद शहर को आकर्षक व सुंदर बनाने की मुहिम के तहत मेंहदावल बाईपास चौराहे के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य शुरू हुआ है। साथ ही गलियों व मोहल्लों में लाइटें लगाई जा रही हैं। इसी मुहिम के तहत अब नगर पालिका प्रशासन ने शहर के सात पोखरों को चिह्नित किया है, जिसका कायाकल्प होगा। इसमें मोहद्दीनपुर, स्टेशनपुरवा, विधियानी, मैलानी, गौसपुर, उस्का खुर्द, मौलाना आजाद शामिल हैं।
विज्ञापन

इन पोखरों के चारों तरफ सीढि़या बनेंगी। साथ ही पार्क, फव्वारा, बैठने के लिए बेंच, लाइटिंग, चबूतरा, इंटरलाॅकिंग आदि के कार्य होंगे। इसके निर्माण पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इन पोखरों के सुंदरीकरण से जहां आसपास के लोगों को मनोरंजन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, वहीं शहर की खूबसूरती भी निखरेगी। सुबह व शाम लोगों को सैर के लिए स्थान मिल जाएगा। पालिका प्रशासन जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय माता मंदिर पोखरे के सुंदरीकरण का चल रहा है कार्य
शहर के प्रसिद्ध समय माता मंदिर पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य पहले से ही चल रहा है। इसके लिए साढ़े तीन करोड़ का बजट उपलब्ध है। पोखरे के चारों तरफ सीढि़यों का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि पानी की निकासी के लिए नाला बन चुका है। साथ ही अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।


शहर की सूरत बदलने के लिए कई कार्य कराए जा रहे हैं। इसके तहत अब शहर के सात पोखरों का सुंदरीकरण कराने की तैयारी है। इस पर सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे लोगों को मनोरंजन के साथ ही कुछ समय गुजारने के लिए उचित स्थान मिल जाएगा। जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed