{"_id":"66e5c93c5793bbd68800b31a","slug":"seven-kasturba-schools-will-be-illuminated-with-rs-21-lakh-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120758-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 21 लाख से रोशन होंगे सात कस्तूरबा विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 21 लाख से रोशन होंगे सात कस्तूरबा विद्यालय
Sat, 14 Sep 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
- प्रत्येक विद्यालय में सोलर लाइट पर खर्च होंगे तीन लाख रुपये
- डीएम ने स्वीकृति प्रदान कर धन का आवंटन भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में सात कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए पांच किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जाएगा। जिसके लिए डीएम ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही धन भी स्वीकृत कर दिया है। कुल 21 लाख रुपये इस योजना पर खर्च होंगे, जिससे विद्यालय में बिजली की समस्या दूर होगी।
जनपद के हैंसर, खलीलाबाद, नाथनगर, बघौली, सेमरियावां, सांथा और मेंहदावल में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में करीब सात सौ छात्राएं अध्ययनरत हैं। ज्यादा तर विद्यालय सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित हैं, जहां बिजली की समस्या विकराल है। रात के समय बिजली की कटौती देर तक होने से इनर्वटर आदि भी बैठ जाता है। इस समस्या को देखते हुए डीएम ने सभी कस्तूरबा विद्यालयों में सोलर पैनल लगाने की पहल की है।
डीएम की पहल पर हर विद्यालय में पांच किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जाएगा। इससे इन विद्यालयों में बिजली की समस्या दूर होगी। हर विद्यालय पर सोलर पैनल पर तीन लाख रुपये खर्च होंगे। कुल 21 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय में बिजली की समस्या हो देखते हुए सोलर पैनल लगाया जाएगा, इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रत्येक कस्तूरबा विद्यालय को बेहतर बनाया जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम