{"_id":"60c0fc5f8ebc3e429e5b4b09","slug":"send-jail-khalilabad-news-gkp397512582","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य हत्यारोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य हत्यारोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य हत्यारोपी को भेजा जेल
देवकली कला गांव में भूमि विवाद में हत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के देवकली कला गांव में जमीन संबंधी विवाद में हुई प्राइवेट कंपनी के कर्मी की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। वहीं हत्यारोपी दंपती की तलाश पुलिस कर रही है।
प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार की देर शाम सूचना के आधार पर जयरामपट्टी के पास से हत्या के मुख्य आरोपी बृजलाल यादव को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी बृजलाल यादव ने पूछताछ में बताया कि वह भागने की फिराक में था और पकड़ लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर देवकली कला गांव के दक्षिण समय माता मंदिर के पीछे झाड़ी में फेंका गया हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया हत्यारोपी दंपती की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद