फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Along with fasting and prayer, it is also necessary to pay Zakat and Fitra.

Sant Kabir Nagar News: रोजा-नमाज के साथ जकात व फितरा की अदायगी भी जरूरी है

Thu, 03 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Along with fasting and prayer, it is also necessary to pay Zakat and Fitra.
मौलाना नूरूलहुदा कासमी
सेमरियावां। माह-ए-रमजान आधे से ज्यादा समाप्त हो गया है। रोजेदारों ने रमजान का 18वां रोजा पूरा कर लिया है। माह-ए-रमजान में रोजा-नमाज व कुरान पढ़ने के साथ जकात और फितरा की अदायगी भी जरूरी है। जकात इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। रमजान के महीने में ईद की नमाज से पहले फितरा और जकात देना हर हैसियतमंद साहब-ए-निसाब पर फर्ज है।
विज्ञापन

आल इंडिया तहफ्फुज-ए-मदारिस के सदर और जामिया अरबिया उमर फारूक दरियाबाद के मुहतमिम मौलाना नूरूलहुदा कासमी ने बताया कि हर हैसियतमंद साहब-ए-निसाब पर जकात देना जरूरी होता है। आमदनी से पूरे साल में जो बचत होती है, उसका 2.5 फीसदी हिस्सा किसी गरीब व जरूरतमंद को दिया जाता है, उसे जकात कहते हैं। जैसे अगर किसी मुसलमान के पास तमाम खर्च करने के बाद 100 रुपये बचते हैं तो उसमें से 2.50 रुपये किसी गरीब दिए जाएं। यूं तो जकात पूरे साल में कभी भी दी जा सकती है, लेकिन वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर रिटर्न फाइल करने की तरह ज्यादातर लोग रमजान में ही जकात निकालते हैं।
विज्ञापन

मुसलमान इस महीने में अपनी पूरे साल की कमाई का आकलन करते हैं, और उसमें से 2.50 फीसदी दान करते हैं। रमजान में गरीबों को जकात देने से काफी सवाब मिलता है। अपने आसपास के लोगों पर नजर रखे। जरूरतमंदों की मदद करें। इस बाबरकत महीने में सच्चे दिल से तौबा करने पर अल्लाह पिछले गुनाहों को माफ कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिलाओं या पुरुषों के पास अगर जेवर के रूप में भी कोई संपत्ति है तो उसकी कीमत के हिसाब से भी जकात दी जाती है, लेकिन जो लोग हैसियतमंद होते हुए भी अल्लाह की रजा में जकात नहीं देते हैं, वे गुनाहगारों में शुमार माने जाते हैं।
000000000
जकात के हकदार
- जकात की रकम गरीब, विधवा, बेसहारा महिला, सगे रिश्तेदार जो जकात के हकदार हों, दे सकते हैं। जकात की रकम देने के लिए सबसे पहले अपने घर, खानदान में जो जकात के मुस्तहिक हैं तलाश करो। सबसे पहला हक इनका है। फिर रिश्तेदार, पड़ोस में तलाश करें। इसके बाद मिसकीन, यतीम, गरीब, विधवा, दिव्यांग, बेसहारा को दिया जा सकता है।

00000000000000
क्या है फितरा
मौलाना नूरूलहुदा कासमी ने कहा कि फितरा वो रकम होती है जो खाते-पीते, साधन संपन्न घरानों के लोग आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को देते हैं। ईद की नमाज से पहले इसे अदा करना जरूरी होता है। इस तरह अमीर के साथ ही गरीब की भी ईद मन जाती है। फितरे की रकम भी गरीबों, बेवाओं व यतीमों और सभी जरूरतमंदों को दी जाती है। फितरा हर बालिग, नाबालिग औरत, मर्द, बुजुर्ग पर वाजिब है। ईद से पहले इसकी अदायगी जरूरी है। इसकी मिकदार 1.633 किलोग्राम गेहूं है, जो हर मोमिन पर वाजिब है। इसके अलावा जौ, खजूर, किशमिश की मात्रा 3.266 किलोग्राम है। इसके बदले लोग इसकी बाजार कीमत के मुताबिक भी अदा कर सकते हैं। सदका-ए-फितर की रकम पहले अपने रिश्तेदार में आस पड़ोस व शहर में गरीब, विधवाओं, यतीम जरूरतमंद और मदरसा में दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed