{"_id":"68a9fea76846b70edb0de58a","slug":"semriyawan-area-panchayat-meeting-now-on-september-9-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137380-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां क्षेत्र पंचायत की बैठक अब नौ सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां क्षेत्र पंचायत की बैठक अब नौ सितंबर को
Sat, 23 Aug 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। क्षेत्र पंचायत सेमरियावां की 25 अगस्त को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। आगामी बैठक नौ सितंबर निर्धारित किया गया है। क्षेत्र पंचायत सेमरियावां की बैठक 25 अगस्त को निर्धारित की गई थी, बीडीओ ने बैठक एजेंडा भी जारी किया था। ब्लाॅक प्रमुख मजहरूननिशा ने 23 अगस्त को बीडीओ को पत्र लिखकर भेजा। ब्लाॅक प्रमुख मजहरूननिशा ने पत्र में लिखा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों व क्षेत्र की सामान्य जनता के माध्यम से यह बात सामने आई कि 21 नवंबर 2024 को क्षेत्र पंचायत की बैठक में पारित किए गए प्रस्तावों के परिप्रेक्ष्य में अभी तक प्रशासन ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है न ही विकास कार्यों काप अनुमोदन किया गया है।
क्षेत्र पंचायत की प्रस्तावित बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार व हिंसा आदि करने की घटना हो सकती है। बैठक के लिए पर्याप्त पुलिस बल की सूचना नहीं मिली है। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में बैैठक नौ सितंबर को दोपहर 12 बजे से होगी। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की प्रस्तावित बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार व हिंसा आदि करने की घटना हो सकती है। बैठक के लिए पर्याप्त पुलिस बल की सूचना नहीं मिली है। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में बैैठक नौ सितंबर को दोपहर 12 बजे से होगी। संवाद
विज्ञापन