{"_id":"576ece094f1c1b2b64b483db","slug":"seedeepio-the-centers-inspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीपीओ ने केंद्रों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीपीओ ने केंद्रों का निरीक्षण किया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण किया।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांथा विकास खंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को अनुशासन कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की प्रभारी सीडीपीओ मधु चतुर्वेदी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। गनवरिया और प्रसादपुर में बीएचएनडी के भी कार्यक्रम भी हुआ। इसमें गनवरियों में तो गर्भवती महिलाओं की जांच हुई, लेकिन प्रसादपुर में एएनएम अनुपस्थित रही, जिसके कारण वहां गर्भवती महिलाओं की जांच नहीं हो सकी। इस मामले में उन्होंने सांथा के स्वास्थ्य अधीक्षक को रिपोर्ट भेजी है।
आंगनबाड़ी केंद्र में अनुशासन कार्यक्रम के लिए शनिवार की तिथि नियत थी। इसके तहत छह माह की उम्र पूरी करने वाले बच्चों को आहार देने की शुरूआत की जाती है। प्रभारी सीडीपीओ ने बताया कि उन्होंने गनवरिया प्रथम, गनवरिया द्वितीय, सांथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय, खजुरिया, रमवापुर मिश्र, कौडिया, प्रसादपुर आदि आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। दो केंद्रों गनवरिया व प्रसादपुर में बीएचएनडी कार्यक्रम होना था, इसमें से गनवरियां में कार्यक्रम हुआ, लेकिन प्रसादपुर में एएनएम के न आने से कार्यक्रम नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के क्षेत्र में संचालित 215 आंगनबाडी केंद्रों में से 158 पर अनुशासन कार्यक्रम हुआ। इसमें कुल 1800 बच्चे शामिल हुए, जिसमें 165 बच्चों को अनुशासन कार्यक्रम से जोड़ा गया। कार्यक्रम में 38 जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हिदायत दिया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।