{"_id":"f0dd99dc0c462c62727cedd6232b03ec","slug":"seed-and-pesticide-chemists-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज व कीटनाशक दवा की दुकानों पर छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज व कीटनाशक दवा की दुकानों पर छापे
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को कृषि विभाग की टीम ने खलीलाबाद शहर में स्थित ग्यारह बीज एवं कीट नाशक दवा की दुकानों पर छापेमारी कर गेहूं के बीज की गुणवत्ता और उपलब्धता के बारे में जानकारी जुटाई।
इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर एक बीज भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया। जबकि गेहूं ,सरसों, जौ, प्याज और धनिया के बीज के 19 नमूने लिए। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच में यदि गुणवत्ता में कमी मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने गेहूं बीज के गुणवत्ता और उपलब्धता की हकीकत जानने के लिए छापेमारी करने का निर्देश दिया। उसी क्रम में उप कृषि निदेशक शिव दत्त त्रिपाठी और जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने खलीलाबाद क्षेत्र में स्थित कुछ बीज एवं कीटनाशक दवा की दुकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि ग्यारह दुकानें की चेकिंग की गई। जिसमें गेहूं, सरसों, प्याज, धनिया और जौ के कुल 19 नमूने लिए गए।
उन्होंने बताया कि खलीलाबाद के गोला बाजार में स्थित प्रोपराइटर रघुनाथ मौर्या की अमर सीड कंपनी पर छापेमारी की गई।
गोदाम की जांच में पता चला कि अनियमित तरीके से एक ही गोदाम में बीज और कीटनाशक दवाएं रखी गई थी। जांच में अनियमितता पाए जाने पर अमर सीड कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि राजकीय कृषि बीत भंडार की भी जांच की गई। बीज एवं कीटनाशक की गुणवत्ता की जांच नियमित की जाएगी।