फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Secretary inspected the One-Stop Centre.

Sant Kabir Nagar News: वन स्टॉप सेंटर का सचिव ने किया निरीक्षण

Tue, 22 Sep 2026 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Secretary inspected the One-Stop Centre.
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज रणधीर सिंह के निर्देश पर मंगलवार को प्राधिकरण की सचिव अनन्या साह ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव ने वन स्टाप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों की समस्याओं के निवारण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण में सफाई पर्याप्त नहीं मिली। साथ ही सीसीटीवी भी खराब मिला, जिसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र पर लंबित प्रकरण में पीड़िता के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सीय सुविधाओं, पुलिस सुरक्षा, कानूनी सलाह व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली। वन स्टॉप सेंटर में विजिटर रजिस्टर तथा मास्टर रजिस्टर में पूर्ण विवरण अंकित करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के समय केंद्र प्रभारी रितिका दुबे एवं अन्य महिला सुरक्षाकर्मी उपस्थिति रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed