{"_id":"675b23243bcdb5333007d907","slug":"seal-pathology-center-operations-resume-after-14-days-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125393-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 14 दिन बाद सील पैथॉलजी सेंटर का संचालन फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 14 दिन बाद सील पैथॉलजी सेंटर का संचालन फिर शुरू
Thu, 12 Dec 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। एसीएमओ डॉक्टर रामरतन के नेतृत्व में टीम ने 28 नंबर को जांच के दौरान सेमरियावां क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन अवैध तरीके से संचालित तीन डायग्नोस्टिक और पैथॉलजी सेंटर को अनियमितता मिलने पर सील कर दिया था। सील होने के 14 दिन बाद तीनों सेंटर फिर से संचालित होने लगे हैं।
क्षेत्र के सेमरियावां, दुधारा, नव्वागांव, टेमारहमत और बाघनगर आदि प्रमुख बाजारों व कस्बों में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड और पैथॉलजी सेंटर की भरमार है। सीएचसी से कुछ दूरी पर कई सेंटर संचालित हैं। इन सेंटर पर बिना टैक्नीशियन के अल्ट्रासाउंड और हर तरह की जांच की जाती है।
28 नवंबर को अपर सीएमओ डॉक्टर राम रतन के नेतृत्व में डिप्टी सीएमओ डाॅक्टर शैलेन्द्र सिंह, महामारी रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर मुबारक अली, शशिभूषण, व राजेंद्र कुमार की टीम ने सेमरियावां कस्बे में सीएचसी से कुछ दूरी पर संचालित उजियार, पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर और अल्ट्रासाउंड सेंटर और सेज पैथॉलजी सेंटर की जांच की। सेंटर संचालन संबंधित कोई वैध कागजात मौके पर नहीं मिला। सेंटर अवैध तरीके से संचालित होना पाया गया। अनियमितता मिलने पर तत्काल तीनों सेंटर को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
नोटिस देकर वैध अभिलेखों के साथ जिला मुख्यालय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया, लेकिन सील किए गए सेंटरों के जिम्मेदारों द्वारा कोई अभिलेख नहीं उपलब्ध कराया गया। पिछले कुछ दिनों से सील किए गए तीनों पैथॉलजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटरों को संचालित किया जा रहा है।
जिम्मेदार अधिकारी शपथ पत्र के आधार पर तथा एक सप्ताह में रजिस्ट्रेशन कराने की बात कह सेंटरों को खोलने की बात कह रहे हैं। आखिर सील सेंटरों का ताला किस अधिकारी की उपस्थिति में खोला गया यह भी चर्चा बनी है। सील सेंटर खुलने से विभाग के जिम्मेदारों पर सवालिया निशान लगा दिया है।