फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SDM of Khalilabad removed

संत कबीर नगर: हटाए गए खलीलाबाद के एसडीएम

Sun, 12 Feb 2023 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 12 Feb 2023 04:35 AM IST
विज्ञापन
SDM of Khalilabad removed
संतकबीरनगर। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने जिले में तैनात तीन उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। डीएम ने एसडीएम खलीलाबाद को हटा दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि खलीलाबाद के उप जिलाधिकारी अजय कुमार तिवारी को वहां से हटाते हुए उप जिलाधिकारी न्यायिक मेंहदावल पद पर तैनाती दी गई है। इसके अतिरिक्त इन्हें बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का प्रभार दिया गया है। अपर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद रमेश चंद्र को उप जिलाधिकारी/ उप जिला मजिस्ट्रेट खलीलाबाद बनाया गया है।

उप जिलाधिकारी न्यायिक मेंहदावल के पद से नवीन कुमार श्रीवास्तव को हटाते हुए उन्हें अपर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद बनाया गया है। इसके अतिरिक्त में इन्हें नगर पंचायत हरिहरपुर के अधिशासी अधिकारी का प्रभार दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए हुए अपने नवीन पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्वित करेंं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed