फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sdm checked petrol pumps

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम ने पेट्रोल की कालाबजारी की जांच की

Wed, 17 Jan 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
sdm checked petrol pumps
मेंहदावल नगर में पेट्रोल पंपों की जांच करते एसडीएम।संवाद
फोटो है
विज्ञापन


मेंहदावल के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंचे अधिकारी, हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर मेंहदावल में एसडीएम अरुण कुमार व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों पर घटतौली की जांच की। इस दौरान शौचालय आदि की कमी पाए जाने पर पेट्रोल पंप प्रबंधन को शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी पेट्रोल पंपों पर नहीं पाई गई।
एसडीएम अरुण कुमार मेंहदावल व बेलहर के तीन पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ जांच करने पहुंचे। इस दौरान बेलहर में स्थित पेट्रोल पंप पर शौचालय नहीं मिला। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण तत्काल कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बाट-माप के कर्मचारियों के साथ पेट्रोल व डीजल की माप ली गई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की घटतौली सामने नहीं आई है। उन्होंने संचालकों को तय मात्रा में पेट्रोल व डीजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान तेल की गुणवत्ता की भी जांच की गई। मेंहदावल कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप पर जांच के दौरान सब ठीक मिला।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि उपभोक्ता को आसानी से पेट्रोल व डीजल उपलब्ध हो इसको लेकर पेट्रोल पंप संचालक तत्पर रहे। इसके साथ ही घटतौली या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। पेट्रोल पंप पर हर प्रकार के सुरक्षा उपकरण मौजूद रखने के लिए उन्होंने निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed