Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   school handpump will be repair

100 दिन का अभियान : हर स्कूलों में दुरुस्त होंगे हैंडपंप

Mon, 12 Oct 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
school handpump will be repair
100 दिन का अभियान : हर स्कूलों में दुरुस्त होंगे हैंडपंप
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूलों में लगभग 300 हैंडपंप खराब, 10 जनवरी तक पूरा करना है कार्य
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। शासन ने स्कूलों में शुद्ध पेयजल की समस्या दूर करने के लिए समय निर्धारित कर दिया है। 100 दिन के अभियान के तहत हर स्कूलों में खराब हैंडपंप को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्य 10 जनवरी तक पूरा करना है। जिले में करीब 300 हैंडपंप या तो खराब हैं या दूषित पानी दे रहे हैं।
पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए तरह-तरह के उपाए किए जा रहे हैं। लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो, इसके लिए गांव-गांव में हैंडपंप लगाए गए हैं। परिषदीय स्कूलों में भी हैंडपंप लगे हैं। जिले में 1075 प्राथमिक विद्यालय, 416 उच्च प्राथमिक विद्यालय, सात कस्तूरबा विद्यालय हैं। इन विद्यालयों पर हैंडपंप लगे तो हैं पर इनमें से कई दूषित पानी दे रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के 300 विद्यालयों के हैंडपंप या तो खराब हैं या दूषित पानी दे रहे है। इससे बच्चों की शुद्ध पानी पीने की समस्या बनी हुई है। शासन ने इससे निपटने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 100 दिन का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत स्कूलों में लगे हैंडपंपों की मरम्मत की जाएगी। अभियान 10 जनवरी को समाप्त होगा। उसके बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बीएसए को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि स्कूलों लगे हैंडपंप जो खराब हो चुके हैं, उनसे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराना सुनिश्चित किया जाए। 100 दिन के अभियान में इसे पूरा करना है। इसके लिए जलकल विभाग से समन्वय स्थापित कर हैंडपंपों की मरम्मत करा ली जाए। कायाकल्प योजना में हैंडपंपों की मरम्मत की शामिल है। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने 100 दिन का अभियान के तहत स्कूलों में खराब हैंडपंपों के मरम्मत के निर्देश दिए हैं। निर्धारित तिथि 10 जनवरी तक मरम्मत का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed