फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   School children watched the telecast of Chandrayaan-3's successful landing

Sant Kabir Nagar News: स्कूलों के बच्चों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का देखा प्रसारण

Wed, 23 Aug 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 23 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
School children watched the telecast of Chandrayaan-3's successful landing
- बच्चों ने ताली बजाकर किया स्वागत, गूंजे भारत माता के जयकारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने बुधवार को चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग देखी। इसके लिए खलीलाबाद के कंपाेजिट विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों में सजीव प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान बच्चों ने ताली बजाकर स्वागत किया और भारत माता के जयकारे लगाए।
बेलहर कला प्रतिनिधि के अनुसार विकास क्षेत्र बेलहर कला के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग देखी। उत्सुकता से लबरेज परिषदीय विद्यालयों के नौनिहाल खंड शिक्षाधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र के साथ चंद्रयान-3 की अद्भुत सफलता के साक्षी बने। अपने चंदा मामा को इतने नजदीक से देखकर बच्चे ख़ुशी से झूम उठे और सभी ने एक स्वर में कहा कि कर लिया चांद मुट्ठी में....। बच्चों की जिज्ञासा को शांत करते हुए खंड शिक्षाधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही अगला चरण है, जो चंद्रमा की सतह पर उतरकर वहां परीक्षण करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान हर्षिता, शिवानी, काव्या, सिमरन, शिफा सुमित, अभिषेक, संदीप राय, बाल गोविंद राय आदि मौजूद रहे।

00
सेमरियावां में बच्चों दिखे उत्साहित
सेमरियावां। भारत का चंद्रयान 3 बुधवार की शाम चंद्रमा की धरातल को छुआ। इस क्षण के छात्र व शिक्षक साक्षी बने। सेमरियावां ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय कोहरियावां, सेमरियावां, उसराशहीद, महुआरी, करही, बाघनगर आदि जगहों पर सजीव प्रसारण दिखाया गया। कोहरियावां स्कूल के शिक्षक सुहेल अहमद ने बताया कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। अभी तक दूसरे देश चांद के उत्तरी ध्रुव पर उतरे हैं। बच्चों में काफी उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षक अब्दुर्रहमान, राम सुभग, कमरूलल्लाह, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में एचआर इंटर कालेज में सजीव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed